आगरालीक्स…Agra News: आप भी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा सकते हैं, सरकार एक लाख रुपये देगी, छत्रपति शिवाजी म्यूजियम दिसंबर तक तैयार होगा। आगरा के प्रभारी मंत्री, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने समीक्षा बैठक की। ( Agra News: Rs One Lakh for Mansarovar Yatra Pilgrims, Chatrapati Shivaji Museum complete in December#Agra
)
दिसंबर तक पूरा होगा छत्रपति शिवाजी म्यूजियम
छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम की समीक्षा में बताया गया कि 141.89 करोड़ की राशि निर्मित किए जा रहे म्यूजियम की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं जिलाधिकारी द्वारा कार्यदाई संस्था एवं टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकारियों को सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे म्यूजियम में कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है, दिसंबर तक म्यूजियम के कार्य को पूर्ण करने को निर्देशित किया। बैठक में यूपीआरएनएन,उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, आदि निर्माणदाई संस्थाओं के अधिकारियों ने पर्यटन विभाग के द्वारा कराए जा रहे कार्यों का विवरण देते हुए बताया कि कुल 26 कार्य प्रस्तावित हैं,09 कार्य हैंडओवर,11 कार्य प्रगति पर,06 कार्य प्रारंभ हुआ है, हैंडओवर कार्यों की सूची तलब की तथा जिलाधिकारी के स्तर से कार्य सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
बटेश्वरनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स व घाट निर्माण, प्राचीन पवित्र कुंड, प्राचीन मंदिरों का हेरिटेज कंजर्वेशन कार्य, किए जा रहे हैं, निर्देश दिए कि एएसआई के समन्वय से कार्य कर प्राचीन मंदिरों को पुराने स्वरूप को यथावत रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा श्रद्धेय अटल जी की जयंती तक कार्य सुनिश्चित हो। शाहगंज में फूलेश्वर महादेव मंदिर, खेरागढ़ के दिगरोता स्थित रामजीराम बाबा मंदिर, राजामंडी में दरियानाथ मंदिर, कैलाश मंदिर, एत्मादपुर के रहनकला स्थित नगरकोट माता मंदिर सहित विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं, 02 करोड़ रुपए जनपद में प्रमुख पर्यटन स्थलों, मंदिरों, स्मारकों, एग्जिट, एंट्री मार्गो पर साइनेज की स्थापना हेतु अवमुक्त किए गए हैं, सभी साइनेज की डिजाइन एप्रूव कर सभी जगह जल्द साइनेज स्थापना की जाए। कैलाश मंदिर कॉरिडोर की समीक्षा में निर्देश दिए कि बरसात आने से पूर्व ऐसे सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं जिनका बरसात से प्रभावित, लंबित होने की संभावना हो। गीत गोविंद वाटिका, फतेहपुर सीकरी व लालकिला में फसाड लाइटिंग, एंट्री गेट,सुभाष पार्क शहीद स्मारक आदि कार्यों की समीक्षा की तथा शहीद स्मारक पार्क में लाइट एंड साउंड शो में लिए जा रहे शुल्क को कम करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि ये आमजन के लिए सुविधा प्रदान की गई है उसका सदुपयोग हो।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक लाख रुपये
पांच वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा एक बार फिर से शुरू हो गई है। इंदिरापुरम गाजियाबाद स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से 50 यात्रियों के पहले जत्थे को आज मैंने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है कुल ऐसे 15 जत्थे रवाना किए जाएंगे, आगरा जनपद के लोग भी इसका लाभ उठाएं, उन्होंने बताया कि यात्रियों के लौटने पर उनके खाते में 01 लाख रुपए सरकार द्वारा दिए जाएंगे ऐसा पहली बार होगा, मा. मंत्री महोदय ने कहा कि पूरे भारत के यात्रियों को कैलाश मानसरोवर जाने हेतु इंदिरापुरम गाजियाबाद स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से रवाना किया जाएगा ये उत्तर प्रदेश के लिए एक उपलब्धि है। ताजमहल को रात्रि में खोलने हेतु केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर प्रयास जारी है लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के कृत्रिम प्रकाश का उपयोग कर ताजमहल को रात्रि में खोलने हेतु संभावना पर विचार किया जा रहा है,शिवाजी महाराज के बाद महाराजा सूरजमल के विजय दिवस को आगरा किले में मनाए जाने पीछे ऐसे समाज और राष्ट्रनायकों को मुख्य धारा में लाना है, जिन्हें इतिहास में भुलाने का कार्य किया है अपने नायकों के सम्मान से समाज को प्रेरणा मिले, तुष्टिकरण के कारण जिन नायकों का सम्मान होना चाहिए उन्हें हाशिए पर लाया गया, हम अपनी विरासत को बचाने, गर्व करने हेतु कार्य कर रहे हैं।
आगरा के विभिन्न उद्योंगो पर चर्चा
दो दिवसीय उत्तर प्रदेश उद्योग संवाद व उद्यम अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होटल ताज कन्वेंशन पहुंचे,जिसमें उत्तर प्रदेश के आठ प्रांतों के उद्यमी भाग लें रहे हैं, कार्यक्रम में आगरा के विभिन्न उद्योंगो (पेठा, जूता, जरी, पर्यटन आदि) के विस्तार से चर्चा की गई, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा. मंत्री महोदय ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप,दुकानदारों के साथ है आज यूपी का वातावरण भी उद्योग स्थापना के अनुकूल है, निवेशकों की धारणा बदली है,2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पाने में व्यापारियों उद्यमियों के साथ आमजन भी अपना धर्म राष्ट्रप्रथम मानकर कार्य करें, पहले की सरकारों में अपहरण, फिरौती उद्योग बन गए थे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहली बार 40 लाख करोड़ के प्रस्ताव व ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 11 लाख करोड़ का अभूतपूर्व निवेश मिला,11 साल की मोदी सरकार से पहले देश कहां था आज कहां पर है।