आगरालीक्स….Agra News : आगरा में ब्राह्मण स्वाभिमान शंखनाद कार्यक्रम में भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय के पहुंचते ही मंच पर बैठने के लिए धक्कामुक्की, एक दूसरे को धमकी, हाथरस जिला पंयायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय के मंच पर पहुंचते ही बिगड़े हालात। ( Agra News : Ruckus in Brahman Swabhiman Shankhnad in Agra)
आगरा के कालिंदी विहार 100 फीट रोड पर रविवार को ब्राह्मण स्वाभिमान शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। संरक्षक मनोज शर्मा और आयोजक नागेंद्र उपाध्याय के निर्देशन में कार्यक्रम शुरू हुआ, दोपहर 12 बजे हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय मंच पर पहुंची, भारतीय किसान यूनियन भानू से जुड़े पवन समाधिया अपने समर्थकों के साथ मंच पर जाने लगे, उन्हें संरक्षक मनोज शर्मा ने उन्हें रोका लेकिन वे मंच की तरफ जाने लगे, आयोजक नागेंद्र उपाध्याय के रोकने पर धक्कामुक्की होने लगी। सीमा उपाध्याय ने लोगों को शांत कराया और मंच पर पवन समाधिया को बुला लिया।
माइक से एक दूसरे को धमकी
इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने संबोधित किया, ब्राह्मण समाज को संगठित होने के लिए कहा, इसके बाद अन्य वक्ताओं ने संबोधन किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माइक से नागेंद्र उपाध्याय और पवन समाधिया ने एक दूसरे को धमकी दी, गोली मारने तक कह दिया। संबोधन समाप्त होने के बाद सीमा उपाध्याय चली गईं, आयोजकों की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर एत्माउददौला भानु प्रताप का कहना है कि पुलिस मौके पर गई थी, दूसरा पक्ष नहीं मिला, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।