नई दिल्लीलीक्स…सलमान खान और उनके पिता को मिली जान से मारने की धमकी. पुलिस ने बढ़ाई सिक्योरिटी. क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची सलमान के घर…
बॉलवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी दी गई है. महाराष्ट्र होम डिपार्टमेंट ने धमकी मिलने के बाद एक्शन लेते हुए इनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है. वहीं सामेवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम भी सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में चार लोगों के स्टेटमेंट रिकॉड हुए हैं. इनमें सलमान के अलावा उनके पिता और दोनों भाई सोहेल और अरबाज शामिल हैं. क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की कुल 10 टीमें मामले की जांच में जुटी हैं.

बता दें कि हाल ही में पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिस गैंग ने मूसेवाला का मर्डर किया है, सूत्रों के अनुसार इस गैंग के निशाने पर सलमान खान भी थे. फिलहाल अभिनेता की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है.