Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra News: Samuhik Ekadashi Udyapana of Shri Bankebihari Satsang Committee completed…#agranews
आगरा

Agra News: Samuhik Ekadashi Udyapana of Shri Bankebihari Satsang Committee completed…#agranews

273

आगरालीक्स…आगरा में भारतीयों की सुरक्षा के लिए बार्डर पर खड़े वीर जवानों के लिए किया गया सुंदरकांड का पाठ. श्री बांकेबिहारी सत्संग समिति का सामूहिक एकादशी उद्यापन संपन्न

श्री बाँके बिहारी सत्संग समिति(रजि.) द्वारा कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित दो दिवसीय सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह आज शुक्रवार को भव्यतापूर्वक संपन्न हुआ। महामंत्री प्रदीप कुमार मित्तल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से युवा वर्ग में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। साथ ही बताया कि आगरा ही नहीं विभिन्न शहरों और राज्यों से भी पधारे यजमानों ने उद्यापन कार्यक्रम संपन्न किये। शुभारंभ श्री बाँके बिहारी जी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। अध्यक्ष नीरज अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने ब्राह्मणों और सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद सुंदरकाण्ड का पाठ हुआ एवं आचार्य श्री सुभाष चन्द्र शास्त्री जी द्वारा व्यास पूजन पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

संचालन समिति के उप महामंत्री डॉ. रामानुज भारद्वाज ने किया। इस दौरान उन्होंने समारोह में उपस्थित जनसमूह को सनातन धर्म हेतु संकल्प लेने का अनुरोध करते हुए बच्चों को धर्म और संस्कार देने का आग्रह किया। समिति के मुख्य संयोजक दीपेश अग्रवाल, सह-संयोजक बनवारीलाल अग्रवाल ने उद्यापन के दोनों दिन पूजा संबंधित व्यवस्थाएं संभाली तो वहीं विशाल मित्तल, संदीप मित्तल व अन्य सदस्यों ने व्यास पूजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को संभालते हुए सभी ब्राह्मणों और अतिथियों को भोज कराया।

मीडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल ने वर्तमान में बॉर्डर पर आतंक से लड़ रहे सैनिकों के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि भारत माता की रक्षा के लिए दीवार बन कर खड़े भारतीय सेना के वीर सपूतों की विजय और लंबी आयु के लिए सुंदरकाड का पाठ एक बार दोबारा किया गया। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष कुसुम बंसल, रामप्रकाश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, एस बीमित्तल, सुमन शर्मा, राकेश कुमार सिंघल, प्रभुदयाल सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, विकास बंसल(लड्डू भाई), रूपेश अग्रवाल, आशोक बाबू गुप्ता, अशोक अग्रवाल(एलआईसी), अशोक अग्रवाल, रमाकांत गुप्ता, प्रीती सिंह, गौरव बिंदल, संजीव अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Fire breaks out at a thermocol factory in Dhandhupura, Tajganj, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पास थर्माकोल फैक्ट्री में लगी आग. काले धुएं...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

आगरा

Obituaries of Agra on 19th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at the Radhakrishna Temple in Agra’s Lawyers Colony#agranews

आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर रील्स, स्टेटस ने लोगों को अपने वास्तविक लक्ष्य से...

error: Content is protected !!