आगरालीक्स….आगरा में डांस, ड्राइंग, पोयम और फैंसी ड्रेस में स्कूल के बच्चों ने दिखाया टैलेंट….
आगरा विकास प्राधिकरण तथा राज रंग नाद स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के संयुक्त तत्वाधान में ओरियन ग्लोबल स्कूल में आज विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें ड्राइंग, डांस, कविता पाठ तथा फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिता आयोजन की गई जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत ही उत्साह के साथ प्रतिभा किया कार्यक्रम का उद्घाटन किया विद्यालय की निदेशिका रुचि गोयल तथा मनोज गोयल द्वारा शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया साथ ही विद्यालय में छात्र मंत्रिमंडल का गठन किया गया । अभिभावकों ने अत्यंत ही उत्साह के साथ बच्चों को आशीर्वाद दिया और भविष्य में अपनी जिम्मेदारियां को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 11 मई को अटल उद्यान में किया जाना है । यह कार्यक्रम मदर डे के उपलक्ष में किया जा रहा है जिससे कि बच्चे ऐसे दिवस को याद रखते हुए अपने अभिभावकों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए जीवन में आगे बढ़े। कार्यक्रम में उपस्थित रहे डॉक्टर अतुल कुलश्रेष्ठ, श्रीमती दीपाली सिंह, विभा कुमार, सम्मी मैम, दर्शिका मैम, गति सिंह तथा विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाएँ जिन्होंने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया। निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे अनुपम मैम तथा अजय सिंह ।
