आगरालीक्स…आगरा में खुलने वाले हैं स्कूल, मैसेज आना हुए शुरू. सुबह 7 बजे से स्कूलों की टाइमिंग. छुट्टियों में देर तक सोने वाले बच्चे और पेरेंट्स का रूटीन बदलेगा.
गर्मियों की 40 दिन की छुट्टियां समाप्त हो रही हैं. एक जुलाई से लगभग सभी स्कूल खुल रहे हैं. कई स्कूल तो कल यानी सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं. इसको लेकर पेरेंट्स के पास मैसेज भी आना शुरू हो गए हैं. स्कूलों से आए मैसेज को देखकर पेरेंट्स और बच्चों में चिंता आ गई हैं. छुट्टियों में देर तक सोने वाले बच्चों का रूटीन बदल जाएगा. स्कूलों की टाइमिंग सुबह सात बजे हैं. ऐसे में 5 से 6 बजे पेरेंट्स और बच्चों को उठना पड़ेगा.होमवर्क कर रहे पूरा
स्कूल खुलने का मैसेज आने के बाद अब पेरेंट्स और बच्चे होमवर्क को पूरा करने में जुट गए हैं. आज रविवार को भी पेरेंट्स बच्चों का होमवर्क पूरा कराने में लगे रहे.