आगरालीक्स…आगरा में नये सेशन के लिए तैयार स्कूल. कोरोना की एंट्री न हुई तो इस बाद पूरे सेशन होगी आफलाइन पढ़ाई…
दो साल से कोरोना महामारी के कारण आफलाइन और आनलाइन पढ़ाई में उलझे स्कूल और स्टूडेंट्स को इस नये सेशन से उम्मीद है कि इस बार कोरोना का खौफ नहीं छाएगा और पूरे सेशन बच्चों की पढ़ाई आफलाइन मोड में ही होगी. स्कूलों में एग्जाम चल रहे हैं जो कि इस माह के खत्म होने से पहल ही खत्म हो जाएंगे. अप्रैल से नये सत्र की शुरुआत हो जाएगी.

एडमिशन की प्रक्रिया तेज
आगरा के स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया इस समय काफी तेजी से चल रही है. कोरोना के कारण दो साल से नये बच्चों का स्कूलों में एडमिशन नहीं हो पाया था लेकिन इस बार बच्चों के एडमिशन के लिए पेरेंट्स भी चिंतित है. उनका कहना है कि इस बार कोरोना का कोई खौफ भी नहीं है, ऐसे में दो साल से बच्चों का स्कूल में एडमिशन खत्म होने का इंतजार इस सेशन से समाप्त हो सकता है.