आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में मनाई अनोखी होली. आरती और सतसंग से हुई शुरुआत, खेतों में कटाई करने के बाद हुआ होली के शब्द पाठ…देखें फोटोज
दयालबाग़ में उल्लास व उमंग से मनाई गई आध्यात्मिक होली
दयालबाग़ में होली का उत्सव बहुत ही उल्लास व उमंग से 18 मार्च के दिन मनाया गया। पूरा वातावरण होली के आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा। होली का दिन (18.03.2022) प्रातः आरती व बन्दगी से आरम्भ हुआ। प्रातः 3ः45 बजे सुबह का सतसंग, खेतों पर सरसों की कटाई करते हुए, हुआ। तत्पष्चात् होली के षब्द पाठ हुए। खेतों के कार्य के दौरान समस्त उपस्थित जनों को गुलाबजल मिश्रित गुलाल का टीका लगाया गया।

सतसंग से पूर्व परम पूज्य हुजू़र सतसंगी साहब एवं पूजनीय रानी साहिबा ने सपरिवार, मेड़िकल कैम्प ग्राउन्ड, पोइयाघाट पर, दयालबाग़ की विभिन्न इकाईयों एवं सतसंग ब्रांचों द्वारा आकर्षक रूप से सजाये गये 11 कियोस्क का अवलोकन किया। कियोस्क पर विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के पैकेट बहुत ही आकर्षक लग रहे थे। अवलोकन के दौरान दयालबाग़ सतसंग सभा के अध्यक्ष श्री गुरु स्वरूप सूद भी सपत्नीक, अन्य अथितियों के साथ उपस्थित थे। प्रत्येक कियोस्क के खाद्य पदार्थ की कीमत 2ः00 रू. थी, जिसे बाद में सभी सतसंगी भाई व बहनों को वितरित किया गया।

दोपहर 3ः45 बजे से शाम का सतसंग हुआ, इसके बाद होली के शब्द पाठ हुए, सतसंग के दौरान सभी भाई-बहनों ने टेनरी पर खेतों के कार्य किया। रात में दयालबाग़ एवं डीईआई के विभिन्न भवनों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई.

