आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों को लेकर आदेश आया. जानें बंद रहेंगे या खुलेंगे स्कूल
आगरा में स्कूलों को लेकर देर रात प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं. आगरा में शीतलहर और और ठंड को देखते हुए अभी दो दिन और स्कूल बंद रहेंगे. डीआईओएस द्वारा जारी किए गए आदेश पत्र में लिखा गया है कि अभी कक्षा 12वीं तक के स्कूल 12 और 13 जनवरी को भी बंद रहेंगे. जिन स्कूलों में प्रीबोर्ड परीक्षा या प्रैक्टिकल चल रहे हैं वो यथावत चालू रहेंगे.. यह आदेश सभी बोर्डों पर जारी होंगे.

इसस पहले 8 जनवरी को अंतिम बार डीआईओएस की ओर से आदेश जारी किए गए थे जिसमें शीतलहर व गलन के कारण कक्षा 12वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश थे.
आगरा में तीन दिन से धूप खिलने से लोगो को गलनभरी सर्दी से काफी हद तक राहत मिली हुई है. आज रविवार को भी सुबह से ही आसमान साफ रहा. कोहरे का प्रभाव सुबह ही दिखाई दिया लेकिन दिन निकलने के साथ ही कोहरा खत्म हो गया और तेज धूप निकली. दोपहर को धूप काफी तेज रही, इससे दिन का तापमान बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.