आगरालीक्स …..आगरा में 13 करोड़ से साइंस सिटी बनेगी, इसमें नक्षत्रों से लेकर फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी और बॉटनी के मॉडल देखने को मिलेंगे।

यूपी सरकार ने बजट में आगरा और वाराणसी में साइंस सिटी बनाने की घोषणा की है, इसके लिए बजट में 13 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। साइंस सिटी में विज्ञान से जुड़े हर पहलू के मॉडल हैं, इसमें छात्रों के साथ ही आम लोग भी आ जा सकेंगे और विज्ञान को लेकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर पाएंगे।
साइंस सिटी में दिखाई देगी नई दुनिया
साइंस सिटी के लिए आगरा में जमीन चन्हित की जाएगी, इसके बाद साइंस सिटी विकसित की जाएगी। साइंस सिटी की अपनी अलग दुनिया होती है। इसमें आपको चांद तारे से लेकर केमिस्ट्री और फिजिक्स की दुनिया देखने को मिलेगी, एक छत के नीचे इसे विकसित किया जाएगा।
कई शहरों में है साइंस सिटी
आगरा और वाराणसी में साइंस सिटी विकसित की जानी है। इससे पहले पंजाब, कोलकोता, गुजरात के साथ ही लखनउ में भी साइंस सिटी है।