आगरालीक्स…आगरा में आज दिन में आसमान से बरसी आग. हीट वेव चली. संडे और मंडे को भी बुरी तरह से तड़पाने के बाद राहत बनकर आएगी बारिश….जानें मौसम का अपडेट
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. दोपहर के समय सूर्य की तेज किरणें अपने आगे किसी की नहीं चलने दे रही हैं. जितना हो सकता है लोग खुद को दोपहर के समय आफिसों या फिर घरों में ही कैद रख रहे हैं. बच्चों को भी बाहर दिन में निकलने की परमीशन पेरेंट्स नहीं दे रहे हैं. इसके अलावा ठंडे पेय पदार्थों का सेवन अधिक किया जा रहा है. सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकल आती है जो कि सुबह दस बजे के बाद ही इतनी अधिक होती है कि उसमें एक पल ठहरना भी मुश्किल होता है. आज दिन के समय आसमान से आग बरसी. धूप की तीव्रता काफी अधिक रही. हीट वेव चलीं. इसका असर तापमान पर हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य सेएक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार कल रविवार और फिर सोमवार को तेज गर्मीं पड़ सकती है. हीट वेव्स चलने की संभावनाएं हैं. हालांकि राहत की बात ये भी है कि मौसम विभाग ने मंगलवार से आगरा में लगातार चार दिन तक तेज धूल भरी आंधी के साथ बादल छाने और बारिश होने की भी संभावना जताई है जिससे तापमान में कमी आएगी.