आगरालीक्स…आगरा में ताज के अलावा क्या देखने लायक है, इस थीम को विकसित करेंगे तभी आगरा में पर्यटक रुकेंगे और पर्यटन बढ़ेगा. स्फीहा के सेमिनार में पर्यटन को बढ़ाने पर हुई चर्चा
शहर की शिल्प कला और संस्कृति का उत्सव ताज महोत्सव के तत्वावधान में सोमवार को स्फीहा ने टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा तथा यूपी टूरिज्म द्वारा आगरा बियॉन्ड ताज के अंतर्गत आगरा की प्राकृतिक संपदा पर जेपी सभागार में एक सेमिनार का आयेाजन किया. यह कार्यक्रम कोविड के कारण दो साल के बाद हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव डीएस मिश्रा रहे. कार्यक्रम में डीईआई के चेयरमैन शिक्षा सलाहकार समिति के प्रो. पीएस सत्संगी भी वर्चुअल मोड से जुड़े.

कार्यक्रम की शुरुआत स्फीहा के उपाध्यक्ष ओर आगरा बियॉन्ड ताज के संयेाजक राजीव नारायण ने कार्यक्र्म और सेमिनार के विषय में जानकारी दी. स्फीहा अध्यक्ष श्री एमए पठान ने अथियों का स्वागत किया. राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष गुरु स्वरूप सदू ने दयालबाग में हो रहे पर्यावरण और पारिस्थितिकी से संबंधित वैज्ञानिक पहल और डीईआई विवि द्वारा आयोजित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी. अरुण डैंग ने आगरा के बागों के बारे में जानकारी दी और कहा कि आगरा का हर बाग एक धरोहर है. जेपी होटल के अध्यक्ष सुकुमार ने कहा कि टूरिज्म उद्योग ने पिछले दा सालों में कई परेशानियों को झेला है और आने वाला समय में सरकार और उद्योग से जुड़े लोग साथ में काम करें जिससे कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल सके.
अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज सिंह ने कहा कि आगरा के पास इतिहास तो है ही, भूगोल भी है और हमें ईको टूरिज्म को बढ़ावा देना चाहिए. प्रमुख सचिव और महानिदेशक पर्यटन मुकेश मेश्राम ने कहा कि पर्यटन उद्योग में समावेशी दृष्टिकोण होना चाहिए. आगरा के कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा कि आगरा में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत काम किया जा सकता है और सरकार इसके लिए सहयोग भी करेगी. उन्होंने बताया कि आगरा के लिए एक नयी एप भी जल्द आने वाली है जिसमें शहरवासियों के लिए कई सुविधाओं का प्रावधान होगा. कार्यक्रम में एडीए के वीसी राजेंद्र पेसिया द्वारा आगरा के बारे में एक फिल्म भी दिखाई गई.
मुख्य सचिव डीएम मिश्रा ने कहा कि आगरा नेचुरल वैल्थ से भरपूर है. सूर सरोवर, कैलाश मंदिर, राजेश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, बिल्केश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर द्वापर युग के दर्शन कराते हैं. वहीं बीयर एवं एलीफेंट रेस्क्यु सेंटर, चंबल सेंचुरी आदि स्थान पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूण्र हैं. मुख्य सचिव ने आगरा से जुड़ी अपनी पुरानी यादें ताजा कीं और कहा कि जब वे आगरा में डीएम थे तब उन्होंने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काम किया था. उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पहले भी पर्यटक ताज देखने के बाद आगरा में नहीं रुकते थे, वही हाल आज भी बना हुआ है. ताज के बाद आगरा में क्या देखने लायक है, इस थीम को और विकसित करना होगा. यहां आने वाले पर्यटकों से आगरा के नेचुरल वैल्थ के बारे में बात नहीं होती है. इसके लिए टूरिज्म गिल्ड, पर्यटन संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं एवं शिक्षा से जुड़े संस्थानों को आगे आना होगा.
धन्यवाद स्फीहा के सचिव पंकज गुप्ता नें दिया और सुधीर नारायण ने कार्यक्रम का संचालन किया. कार्यक्रम में कर्नल आर के सिंह, डीवी शर्मा, सुमित विभव, एसपी भनोट आदि मौजूद रहे.