आगरालीक्स…. आगरा से मैरिज एनीवर्सी मनाने हिमाचल गए सीनियर मैनेजर फैशन डिजाइनर पत्नी संग लैंडस्लाइड में फंस गए थे, 55 घंटे बाद परिजनों से संपर्क किया, जानिए क्या था कारण।

आगरा के सैंथिया एस्टेट निवासी कुलदीप दीक्षित फैशन डिजाइनर पत्री संग शादी की दूसरी सालगिरह मनाने हिमाचल प्रदेश गए थे। कुलदीप दीक्षित गुरुग्राम की कंपनी में सीनियर मैनेजर हैं। उन्हें नौ जुलाई की सुबह आगरा लौटना था, लेकिन आठ जुलाई के बाद से उनका परिजनों से संपर्क नहीं हुआ। इससे उनकी मां कुसुमा देवी इकलौते बेटे से संपर्क न होने से परेशान हो गईं, उन्होंने जिला प्रशासन से बेटे की सकुशल वापसी की गुहार लगाई थी।
55 घंटे बाद हुआ संपर्क, बेटा बोला टावर गिरने से नहीं हो पाया संपर्क
कुलदीप दीक्षित का परिजनों से 55 घंटे बाद 11 जुलाई की रात संपर्क हुआ। उन्होंने अपनी मां को बताया कि आप परेशान न हों, लैंडस्लाइड के कारण रास्ते में रोक दिया था। मोबाइल टावर गिरने के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा था। उन्होंने अपनी मां को बताया कि रात तक चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे।