आगरालीक्स….. आगरा के आंबेडकर विवि की आज से मुख्य परीक्षा शुरू, 311 केंद्रों पर 47 हजार छात्र परीक्षा में शामिल। पहले दिन सुबह की पाली में छात्रों को प्रवेश पत्र के लिए भटकना पड़ा।

अव्यवस्थाओं के बीच आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षाएं आज से शुरू हुई, विवि परिक्षेत्र के आठ जिलों में 311 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहले दिन परीक्षा में 47 हजार छात्र शामिल हो रहे हैं।
प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा
पहले दिन सुबह सात से 10 की पाली में बुधवार को परीक्षा शुरू हुई। मगर, विवि प्रशासन द्वारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए थे, प्रवेश पत्र के लिए छात्र भटकते रहे। इसके बाद परीक्षा में शामिल हो सके।