आगरालीक्स…आगरा में पत्नी और उसके प्रेमी की सनसनीखेज हत्या. पहले गली में दौड़ाया और फिर तब तक डंडे मारे जब तक प्रेमी की मौत न हो गई. रूह कंपा देने वाला सीसीटीवी…
आगरा के थाना एत्माद्दौला के सुशील नगर में हुए वीभत्स दोहरे हत्याकांड ने हर किसी को चौंका दिया. दोहरे हत्याकांड के साक्षी गली के लोग भी थे जिन्होंने अपनी आंखों के सामने रूह कंपा देने वाला दोहरा हत्याकांड देखा था. गली में बचाओ—बचाओं की आवाज देकर दौड़ता प्रेमी और उसके पीछे डंडे और बांक लेकर दौड़ रहे तीन लोगों को जिसने भी देखा वो दहशत में आ गया. पत्नी के प्रेमी को पति, उसके भाई और पिता ने तब तक डंडे मारे जब तक उसकी सांसें न थम गईं. ये नजारा काफी वीभत्स था लेकिन किसी की भी हिम्मत न हुई कि वह युवक को बचा सके. इधर घर के दरवाजे पर पहले से ही युवती का शव पड़ा हुआ था. हत्यारोपी तीनों लोग इसके बाद सीधे थाने पहुंचे और समर्पण कर दिया.

ये है पूरा मामला
मामला शुक्रवार दोपहर को सुशील नगर स्थित ब्रहृमपुरी कॉलोनी का है. यहां विवाहिता और उससे मिलने आए प्रेमी की निर्मम तरीके से हत्या की गई. विवाहिता से मिलने आए प्रेमी को ससुराल वालों ने पकड़ लिया और दोनों को गली में दौडाकर डंडों से पीटा और जमीन पर गिरने के बाद बांक से गला काट दिया. इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपियों ने समर्पण कर दिया. पति गौरव ने कहा कि वह अपनी पत्नी पूजा से बहुत प्रेम करता था. रिश्ते के मौसेरे भाई शिवम पर भी काफी भरोसा करता था लेकिन उसने भरोसा तोड़ दिया. छोटे भाई अभिषेक की शादी में शिवम का घर आना जाना बहुत होने लगा और इस दौरान उसने उसकी पत्नी पूजा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया.
शिवम के कहने पर पूजा ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
गौरव ने बताया कि शिवम ने इसके बाद पूजा को भड़काना शुरू किया और तलाक लेने को कहा. उसके कहने पर ही पूजा ने उत्पीडन के आरोप लगाए और 10 अप्रैल को पूजा अपने मायके चली गई. पंचायत के बाद 21 मई को वह पत्नी को मायके से लेकर आए. जब पत्नी मायके में थी तब पता चला कि शिवम ने उसकी पत्नी को अपने जाल में फंसा रखा है. यही नहीं बातचीत के लिए उसे शिवमने मोबाइल भी दे रखा है जिससे पत्नी छिपाकर रखती थी और बात करती थी.
पति गौरव ने बताया कि उसने पत्नी से शिवम को फोन करने को कहा जिस पर फोन पर पहले लड़की ने बात की और फिर बाद में शिवम बात करने लगा. वह उसकी पत्नी से कहने लगा कि वापस लौटकर क्यों आई. तय हुआ था कि गौरव को तलाक देना है. मारपीट का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा भी लिखाना है. वह सब कुछ सुन रहा था. इस पर उसके कहने पर पूजा ने शिवम को मोबाइल देने दोपहर दो बजे घर बुला लिया. बातचीत के बाद पूजा से गौरव ने फोन छीन लिया और फिर हत्या की सजिश रची. शिवम जब मोबाइल देने आया तब पूजा पहली मंजिल पर रेलिंग के पास खड़ी थी. जैसे ही शिवम उसे मोबाइल देने पहुंचा सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी.