आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल, आगरा किला देखने आने वाले पर्यटकों को परेशान करते हैं अवैध गाइड, लपके, हॉकर और वेंडर. पर्यटन पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आगरा की थाना_पर्यटन पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर ताजमहल एवं आगरा किला के आस-पास लपकों, हॉकरों, वेंडरों एवं अवैध गाइड के रूप में कार्य करने वाले एवं पर्यटकों को परेशान करने वाले कुल 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई. देश-विदेश से आगरा आने वाले पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों, हॉकरों, वेंडरों और अवैध रूप से गाइड का कार्य करने वालों के खिलाफ थाना पर्यटन पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है. पर्यटन पुलिस का कहना है कि आगरा आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और प्रमुख पर्यटन स्थलों के आसपास बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण बना रहे, इसके लिए ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा.