आगरालीक्स:…Agra News: आगरा में सहायक आयुक्त राज्यकर ने 50 लाख रुपये मांगने, ट्रांसपोर्ट कंपनी के किसी भी वाहन की जांच ना करने के आरोप में दर्ज कराया मुकदमा। वहीं, आरोपित पक्ष ने अधिकारी के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अपर आयुक्त राज्यकर से शिकायत की है। ( Agra News: SGST, Agra Assistant Commissioner Lodge FIR against persons related with transport company#Agra )
आगरा के थाना हरीपर्वत में डॉ. निवेदिता सिंह, सहायक आयुक्त मोबाइल यूनिट 10 राज्य कर विभाग, आगरा ने तीन दिसंबर को थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि असगर अली, रवि मोहन उर्फ डब्बू, छोटे व कुछ अज्ञात लोग धमकियां दे रहे हैं, बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, पूर्व में उनके द्वारा अजमन ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ियों पर कर चोरी पकड़ी थी, जुर्माना लगाया था उनसे जुर्माने की रकम मांग रहे हैं। फर्जी शिकायत कर जांच खुलवाने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, मेवाती गली सीओडी कॉलोनी भोगीपुरा के रहने वाले असगर अली ने सहायक आयुक्त डॉ. निवेदिता सिंह की शिकायत की है। शिकायत में अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। इस मामले में विभाग और पुलिस जांच में जुटे हुए हैं।