आगरालीक्स …नवरात्रि शुरू होने जा रही हैं, दशहरा 24 अक्टूबर को है। जानें कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र ।
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ का कहना है कि शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे हैं और महानवमी 23 अक्टूबर 2023 तक चलेंगे विजयदशमी दशहरा इस बार 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को है इस बार शरदनवरात्र में देवी मातारानी का आगमन देवलोक से हाथी पर सवार होकर आ रही है और नवरात्र के पश्चात विजयदशमी वाले दिन मुर्गे पर सवार होकर देवलोक वापस जाएंगी अतः इस बार माता का आगमन और प्रस्थान दोनों सही हैं
घट स्थापना का श्रेष्ठ मुहूर्त
प्रातः 07:48 से दोपहर 03:00 बजे के बीच में चार विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध होंगे पहले शुभ है 7:48 से दोपहर 12:05 के बीच चार लाभ अमृत के तीन सुप्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे इसी समय में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:30से 12:05 के बीच रहेगा जो इस दिन का सर्वोत्तम घट स्थापना का मुहूर्त कहा जाएगा इसके बाद दोपहर 1:30 से दोपहर 3:00 तक शुभ का चौघड़िया मुहूर्त भी उपलब्ध रहेगा जो इस दिन का घटस्थापना के लिए अच्छा मुहूर्त कहा जा सकता हैभी उपलब्ध रहेगा जो इस दिन का
शरद नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से 23 अक्टूबर 2023 तक की शुभ तिथियां
नवरात्रि दिन 1 (प्रतिपदा)घटस्थापना : मां शैलपुत्री पूजा, 15 अक्टूबर 2023 (रविवार)
नवरात्रि दिन 2 (द्वितीया)मां ब्रह्मचारिणी पूजा,16 अक्टूबर 2023 (सोमवार)
नवरात्रि दिन 3 (तृतीया)मां चंद्रघंटा पूजा, 17 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)
नवरात्रि दिन 4 (चतुर्थी)मां कूष्मांडा पूजा, 18 अक्टूबर 2023 (बुधवार)
नवरात्रि दिन 5 (पंचमी)मां स्कंदमाता पूजा,19 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)
नवरात्रि दिन 6 (षष्ठी)मां कात्यायनी पूजा, 20 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)
नवरात्रि दिन 7 (सप्तमी)मां कालरात्रि पूजा, 21 अक्टूबर 2023 (शनिवार)
नवरात्रि दिन 8 (अष्टमी)मां महागौरी, दुर्गा महा अष्टमी पूजा, 22 अक्टूबर 2023, (रविवार)
नवरात्रि दिन 9 (नवमी)मां सिद्धिदात्री,महानवमी , नवरात्रि पारणा 23 अक्टूबर 2023, (सोमवार)
नवरात्रि दिन 10 (दशमी)दुर्गा विसर्जन,और देवी माता का मुर्गेपर,देवलोकगमन विजय दशमी 24 अक्टूबर 2023, (मंगलवार)