Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Shocking news, class 4 student commits suicide by hanging himself in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Shocking news, class 4 student commits suicide by hanging himself in Agra…#agranews

201

आगरालीक्स…शॉकिंग न्यूज, कक्षा 4 के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी. बेटे का शव लटका देख मां के होश उड़े. दो बहनों का इकलौता था भाई…

आगरा में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. थाना ताजगंज क्षेत्र में कक्षा 4 के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पढ़ाई न करने पर बड़ी बहन ने उसे डांट दिया था. इधर बेटे का शव लटका देख मां के होश उड़ गए. आनन फाानन में दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया और डॉक्टरों के पास लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत बालक दो बहनों का इकलौता भाई था.

यहां की है घटना
घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के आनंदी विहार की है. यहां सीता देवी अपनी दो बेटी पायल और मन्नत व बेटे विष्णु को लेकर किराये पर रह रही थीं. सीता देवी के पति का नाम संजय कुशवाह है जो कि नर्सरी में काम करता है और गांव पांडा जलेसर अपने गांव में ही रहता है. विवाद होने पर पत्नी यहां आकर किराए पर घर लेकर रह रही है.

पढ़ाई न करने पर बहन ने डांटा था
12 साल का विष्णु कक्षा 4 का छात्र है. आज सुबह वह घर में खेल रहा था. उसकी बड़ी बहन पायल ने पढ़ाई न करने पर उसे डांट लगा दी. दोनों भाई बहन में विवाद भी हो गया. इस पर गुस्से में विष्णु कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया. घटना के समय बच्चों की मां सीता देवी नहीं थी. करीब एक घंटे बाद सीता देवी वापस आईं और बेटे को आवाज लगाई. कमरे का दरवाजा भी खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला. इस पर मां ने खिड़की से झांककर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. बेटा विष्णु फंदे पर लटका हुआ था.

चीख पुकार सुनकर बेटियां व अन्य पड़ोसी लोग आ गए. दरवाजा तोड़कर शव को फदे से उतारा और अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया. पति संजय भी गांव से यहां आ गया और उसने बेटे की मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार कहने लगा. कहा कि पत्नी उससे अलग नहीं रहती तो यह नौबत नहीं आती.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!