आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जूता कारोबारी से हर्बल बीज के लिए पांच करोड़ की डील कर 50 लाख रुपये ठग लिए।
आगरा के कमला नगर के रहने वाले जूता कारोबारी अमित कुमार की जूता मंडी में अनिषा इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है, उनके पास सात फरवरी को एक कॉल आई, कॉल करने वाले ने खुद को रोज ओलिवा फर्म का प्रतिनिधि बताया और हर्बल बीज के प्रोजेक्ट में काम करने की बात कही, उसने खुद को सबसे सस्ता हर्बल बीज का सप्लायर बताते हुए नागालैंड की कुमार इंटरप्राइजेज फर्म के सुमित से बात कराई। ( Agra News: Shoe Businessman duped Rs 50 Lakh in Herbal seed deal)
100 किलोग्राम हर्बल बीज की डील 100 करोड़ में की गई
कुमार एंटरप्राइजेज, नागालैंड से सुमित कुमार बताते हुए जूता कारोबारी अमित कुमार से 100 किलोग्राम हर्बल बीज के लिए पांच करोड़ में सौदा किया गया। लिखापढ़ी करने के बाद एडवांस के तौर पर उन्होंने अपनी पत्नी के खातों से दो किस्तों में 50 लाख रुपये जमा करा दिए।
हर्बल बीज सप्लाई करने के लिए और पैसे जमा करने को कहा गया
जूता कारोबारी अमित कुमार का कहना है कि 14 फरवरी को उनके पास एक अन्य नंबर से कॉल आई , उसने खुद को कुमार एंटरप्राइजेज, नागालैंड का खुद को सीनियर मैनेजर बताया और 100 किलोग्राम हर्बल बीज की सप्लाई के लिए और रुपये जमा कराने के लिए कहा। रुपये जमा कराने से इन्कार करने पर कहा कि 14 किलोग्राम बीज की ही सप्लाई की जाएगी। इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, साइबर क्राइम की टीम जांच में जुटी हुई है।