आगरालीक्स…आगरा पुलिस सार्वजिनक स्थलों पर शराब पीने वालों पर सख्ती कर रही है, इसके बाद भी एक पॉश एरिया ऐसा जहां शराबियों से स्थानीय लोग परेशान.
आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के सख्त निर्देश के बाद सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है और कार्रवाई की जा रही है. जिन क्षेत्रों में खुलेआम लोग सड़क पर या कार के अंदर शराब पी रहे हैं, उन लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है और उन पर एक्शन लिया जा रहा है. इसके बावजूद आगरा के चर्च रोड, रामरघु कॉम्पलैक्स के बाहर लोग शाम होते ही शराब पीते है और शराब पीने के बाद हुड़दंग करते हैं और वहीं गिर जाते हैं. इससे स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान हैं. कई बार शिकायत भी कर चुके हैं. स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि इनके कारण दुकानों पर आने वाली महिला ग्राहक भी परेशान हो जाती हैं. ऐसे लोगों पर पुलिस को एक्शन लेना चाहिए.
112 नंबर पर दे सकते हैं सूचना
आगरा पुलिस की ओर से खुलेआम शराब पीने वालो के खिलाफ अभियान चल रहा है. शहर के संजय प्लेस, नेहरू नगर, कमला नगर, खंदारी, कारगिल सहित लगभग सभी इलाकों में खुले में और कार के अंदर जाम झलकाने वालों को पकड़ा गया है. पिछले दिनों पुलिस की कार्रवाई में कई शराबियों को पकड़ा गया और उन्हें थाने व चौकी ले जाकर दोबारा सार्वजनिक स्थानों व कारें के अंदर शराब न पीने की ऐसा दिलाई गई. पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील है कि इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें. यदि किसी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन करते हुए देखते हैं तो तत्काल इसकी सूचना 112 डायल कर दे सकते हैं.