आगरालीक्स…आगरा की श्री बांके बिहारी सत्संग समिति ने मनाया मकर संक्रांति पर्व. खिचड़ी प्रसाद बांटा
रविवार को श्री बाँके बिहारी सत्संग समिति ने मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। संक्रांति के पावन अवसर पर समिति ने बेलनगंज स्थित लक्ष्मी मार्केट के सामने खिचड़ी वितरण का भक्तिमय आयोजन किया। महामंत्री एस.बी. मित्तल के अनुसार बांके बिहारी जी की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
महामंत्री ने बताया कि विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मकर संक्राति के त्योहार पर खिचड़ी का दान देना और खाना दोनों ही महत्वपूर्ण माना गया है। भगवान सूर्य देव से परिवार में सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई। मुख्य संयोजक दीपेश अग्रवाल,अनिल अग्रवाल एवं मोहन अग्रवाल ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालु पर्व मनाने की तैयारियों में जुटे रहे। साथ ही सभी सदस्यों ने खिचड़ी वितरण के आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली।
इस दौरान समिति के संदीप मित्तल, राकेश कुमार सिंघल, प्रभुदयाल सिंह, रामानुज भारद्वाज, राजकुमार अग्रवाल, ए.बी. गुप्ता, मनोज कुमार, सुमन शर्मा अंकित अग्रवाल आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने उपस्थित रह कर आयोजन को सफल बनाया।