आगरालीक्स…जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया की कार का हुआ एक्सीडेंट. एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा.
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया की कार का बटेश्वर के पास एक्सीडेंट हुआ है. हादसे में वह बाल—बाल बच गई हैं. बताया जाता है कि जिला पंचायत अध्यक्ष बटेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए जा रही थी. बटेश्वर के पास उनकी कार के आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक मारे जिससे उनकी गाड़ी उस कार से जा टकराई. हादसे के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को संभाल लिया. कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
घटना के बाद उनके साथ चल रही दूसरी कार से जिला पंचायत अध्यक्ष बटेश्वर पहुंची और यहां आयोजित नगर विकास मंत्री एके शर्मा के स्वच्छ तीर्थ अभियान में शामिल हुईं.