Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Agra News: Shri Krishna Leela Mahotsav started with Mukut Pujan in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Shri Krishna Leela Mahotsav started with Mukut Pujan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव शुरू. आज मुकुट पूजन कर निकाली गणपति जी की सवारी. शहर में भ्रमण कर श्री कृष्ण लीला के शुभारंभ का संदेश शहरवासियों को दिया

शहर की प्राचीनतम श्रीकृष्ण लीला महोत्सव शनिवार को मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हो गया। जयघोष के साथ गणपति की सवारी निकाली गई, जिसने शहर में भ्रमण कर श्री कृष्ण लीला के शुभारंभ का संदेश शहरवासियों को दिया। वाटर वर्क्स चौराहा स्थित गौशाला परिसर के मंदिर में शनिवार की शाम को गणपति की उपासना की गई। उसके बाद वहां वेदमंत्रोच्चारण के साथ मुकुट पूजन किया गया। विघ्नविनायक से आयोजन के निर्विघ्न संपन्न कराने की प्रार्थना की गई।

पूजन के बाद गौशाला परिसर से गणेश जी की सवारी निकाली गई। सवारी में गणपति की प्रथम आरती विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की। उनके साथ कमेटी के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल व कार्यकारी अध्यक्ष मदन गर्ग, मुरारीलाल गोयल पेंट वाले भी थे। सभी ने जयघोष किए और वंदना की। उसके बाद बैंड बाजों के साथ इस सवारी ने नगर भ्रमण किया। गौशाला से शुरू होकर यह सवारी जीवनी मंडी, भैरों बाजार, बेलनगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी नं.2, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, कसेरट बाजार, किनारी बाजार, सेव का बाजार, फुलट्टी, छिलीईंट घटिया, सिटी स्टेशन रोड, धूलियागंज, पथवारी, बेलनगंज तिकोनिया होती हुई गौशाला वापस आई। मार्ग में कई स्थानों पर गणपति की आरती उतारी गई और फूल बरसाई गए।मन्दिर मर पूजन करने वालो में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मदन गर्ग, मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, विजय रोहतगी, पीके मोदी थे।

इस मौके पर सुरेंद्र मित्तल, अनूप गोयल,पीके मोदी, केसी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, आदर्श नन्दन गुप्ता, विनीत सिंघल, गिर्राज बंसल, ब्रिजेश अग्रवाल, शेखर गोयल, महेश जौहरी, निशा सिंघल, कैलाशनाथ बंसल, भोलानाथ अग्रवाल,पंकज शर्मा, मनोज बंसल आदि शामिल रहे। रविवार को शाम चार बजे कंस की दुहाई की सवारी गौशाला, वाटर वर्क्स से निकाली जाएगी।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Agra News: Theft of pipes installed in RBS metro station. Case registered against unknown thieves…#agranews

आगरालीक्स…आरबीएस मेट्रो स्टेशन में लगने वाले पाइप चोरी. अज्ञात चोरों के खिलाफ...

टॉप न्यूज़

Agra News: The Agra Taj Car and Bike Rally tomorrow in Agra, there will be a race between 75 bikes and 50 cars

आगरालीक्स…आगरा में रफ्तार का महाकुंभ कल, 75 बाइक और 50 कारों के...

आगरा

Agra News: IP base cameras will be installed in Agra’s industrial institutions to monitor pollution control….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की फैक्ट्रीज, कारखानों सहित औद्योगिक संस्थानों में आईपी बेस कैमरे से...

error: Content is protected !!