Saturday , 27 June 2026
Home आगरा Agra News: Shri Mankameshwar Ramlila Mahotsav from October 3, Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham will come to Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Shri Mankameshwar Ramlila Mahotsav from October 3, Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham will come to Agra…#agranews

260

आगरालीक्स…आगरा में आएंगे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, श्रीमन:कामेश्वर रामलीला महोत्सव 3 अक्टूबर से. व्यवस्थाओं के लिए की गई ये मांगें…

शहर से कुछ किमी दूर गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमशाबाद रोड है, जहां हर वर्ष श्रीमनः कामेश्वर राम लीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष पुनः यह आयोजन 3 से 13 अक्टूबर के मध्य आयोजित होगा। आयोजन को लेकर समस्त क्षेत्रवासी उत्साहित रहते हैं। घर− घर में उत्सव जैसा वातावरण रहता है। हजारों लोगों की भावनाओं से जुड़े इस महोत्सव को लेकर प्रशासन न सहयोग करता है और न व्यवस्थाएं ही दुरस्त करता है। अब प्रशासन की इस ओर से तंद्रा भंग करने के लिए क्षेत्रीय लोग आगे आ गए हैं।

गुरुवार को स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर सभा आयोजित की और टूटी सड़क, झूलते बिजली के तार और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्षेत्रीय प्रशासन से पुरजोर मांग की।
श्रीमनःकामेश्वर ग्रामीण संस्थान में हुयी बैठक में महंत योगेश पुरी ने बताया कि शारदीय नवरात्र के अवसर पर 3 से 13 अक्टूबर तक श्रीमनः कामेश्वर रामलीला महोत्सव का आयोजन होगा। श्रीमनः कामेश्वर बाल विद्यालय पर रामलीला मंचन होगा। 8 अक्टूबर को पूरे क्षेत्र में राम बरात निकाली जाएगी, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह होता है। इस बार प्रत्येक गांव को एक एक झांकी की सजाने की जिम्मेदारी दी गयी है। आस पास के क्षेत्र के लोग आयोजन में सहभागिता करते हैं किंतु स्थानीय स्तर पर किसी तरह का विकास नहीं हो पाता। उन्होने क्षेत्र में पुलिस चौकी की मांग भी की।

मंदिर मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में सामूहिक महोत्सव या आयोजन उस क्षेत्र के विकास की परिपाटी तैयार करता है किंतु हर वर्ष दिगनेर को प्रशासन अनदेखा कर देता है। शासन− प्रशासन किसी का भी सहयोग नहीं मिल पाता। आस्था के कारण लोग रामबरात में कई किमी पैदल नंगे पांव चलते हैं, टूटी सड़कें उनकी राह में बाधा बनते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि आयोजन सुव्यवस्थित हो सके, इसके लिए स्थानीय व्यवस्थाएं सुधारे और सड़क, बिजली के तार आदि की समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण करे।

पूर्व विधायक कालीचरण सुमन ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग अपने आराध्य श्री राम के हर कार्य में सहयोग के तैयार हैं। प्रधान हरेन्द्र सिंह बोले कि भव्य आयोजन की सफलता के प्रशासन से सहयोग की अपील है। बैठक का संचालन सचिन तोमर ने किया। अध्यक्षता काली चरण भगत ने किया। इस अवसर पर आशीष ठाकुर, मोहित, ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह, आशु, जितेन्द्र प्रधान, पूर्व प्रधान सोनू राम, गोपाल तोमर, सुरेंद्र तोमर, लक्ष्मीकांत, बंशी पंडित, वीरो पंडित, विजय सिंह, महेन्द्र गुप्ता, महाराज सिंह पहलवान, विश्व प्रताप, राम खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।

धीरेंद्र शास्त्री को लाने का है प्रयास
श्रीमनः कामेश्वर रामलीला में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को आमंत्रित किया गया है। राम बरात में उनकी सहभागिता संभवतः रहेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 27th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: You will reach the Taj Mahal from ISBT in 15–20 minutes via the Agra Metro…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो से आईएसबीटी से ताजमहल तक 15—20 मिनट में पहुंचेंगे....

आगरा

Agra Live News: A ‘Nishan’ and ‘Poshak’ procession was taken out in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्री लक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर से खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी...

error: Content is protected !!