Thursday , 5 November 2026
Home अध्यात्म Dhanteras 2026: Find out the auspicious time for shopping and the timings of Rahu Kaal
अध्यात्म

Dhanteras 2026: Find out the auspicious time for shopping and the timings of Rahu Kaal

76

आगरालीक्स...धनतेरस 6 नवंबर को. धनतेरस पर खरीदारी करने जा रहे हैं तो जानिए शुभ मुहूर्त. राहूकाल में खरीदारी से बचें. जानिए क्या खरीदना शुभ और क्या खरीदना नहीं होता सही…

इस साल धनतेरस 06 नबम्वर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाने वाला त्यौहार है। धन तेरस को धन त्रयोदशी व धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धन तेरस को धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है। धन्वंतरि देव जब समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे उस समय उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसी वजह से धन तेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस पर्व से ही दीपावली की शुरुआत हो जाती है।

धन तेरस का शास्त्रोक्त नियम
धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की उदयव्यापिनी त्रयोदशी को मनाई जाती है। यहां उदयव्यापिनी त्रयोदशी से मतलब है कि, अगर त्रयोदशी तिथि सूर्य उदय के साथ शुरू होती है, तो धनतेरस मनाई जानी चाहिए।
धन तेरस के दिन प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त) में यमराज को दीपदान भी किया जाता है। अगर दोनों दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल का स्पर्श करती है अथवा नहीं करती है तो दोनों स्थिति में दीपदान दूसरे दिन किया जाता है।

धनतेरस पर खरीददारी करने के शुभ मुहूर्त :
दोपहर 12:05 से 01:30 तक इस समय में शुभ का विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध होगा
दोपहर 02:47 बजे से सायं काल 05:32 तक धनतेरस की खरीददारी करें इस समय में उद्देग,चर के दो अति उत्तम चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे
रात्रि 8:45 सेरात्रि 12:00तक लाभ,उद्देग, शुभ के तीन बहुत शानदार मुहूर्त रहेंगे

याद रहे राहू काल सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक है। राहुकाल में ना करें खरीदारी।

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ
धनतेरस पर पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि बर्तन खरीदने से धन समृद्धि होती है। इसी आधार पर इसे धन त्रयोदशी या धनतेरस कहते हैं।
झाड़ू की खरीददारी होगी शुभ : धनतेरस के दिन आप सोना खरीदते हैं यह अच्छी बात है लेकिन याद रहे इस दिन आप झाड़ू खरीदें। क्योंकि झाडू़ ही आपके घर द्वार को स्वच्छ रखती है। इस दिन भगवान विष्णु, राम और लक्ष्मी के चरणों का आगमन आपके घर होता है। इसलिए झाड़ू की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
इस दिन पीने के पानी का बर्तन खरीदें।
इस खास पर्व पर आप मिट्टी की बनी हुई 11 या 9 दीयों वाली लक्ष्मी की मूर्ति भी जरूर खरीदें। यह आपके लिए फलदायी होगी।

धनतेरस पर क्या खरीदना अशुभ
लोहे के घरेलू उपयोग की वस्तु।
धनतेरस पर लोहे से बने बर्तन को नहीं खरीदना चाहिए, मान्यता है कि इस दिन लोहे से बने बर्तन घर पर लाने पर अशुभ होता है, घर पर कई तरह की समस्याएं आने लगती है,परिवार के सदस्यों की परेशानियां बढ़ जाती हैं, इसलिए इस दिन लोहे का घरेलू सामान खरीदने से बचें

कांच का सामान
धनतेरस के दिन कांच का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए, मान्यता है कि इस दिन कांच का सामान खरीदकर घर पर लाने से बुरी घटनाएं घटती हैं, कांच का सामान लोगों की परेशानियां बढ़ा देता है ऐसे में इस दिन कांच का सामान न खरीदें ताकि लक्ष्मी मां आपसे खुश रहे

एल्युमिनियम का सामान
लोहे के अलावा धनतेरस के दिन एल्युमिनियम का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए, इसका संबंध भी राहु से होता है, मान्यता है कि एल्युमिनियम का सामान खरीदने से घर पर अशुभ छाया पड़ती है, लक्ष्मी मां रुष्ठ हो जाती हैं, ऐसे में इस तरह का सामान खरीदने से बचना चाहिए

काले रंग का कपड़ा
धनतेरस के दिन काले रंग का कपड़ा खरीदना भी अशुभ माना जाता है, इस दिन काले रंग के कपड़े या आभूषण नहीं खरीदने चाहिए, काला रंग दुर्भाग्य का रंग माना जाता है, ऐसे में इस दिन शुभ दिन पर काले रंग से बचना चाहिए

तेल या तेल के उत्पाद न खरीदें।
धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड ऑयल खरीदने से मना किया जाता है, धनतेरस पर दीए जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें, इस दिन इन चीजों को खरीदने से बचें।उपरोक्त सभी वस्तुओं को छोड़कर सभी वस्तुओ की खरीदारी करना शुभ होता है

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पं.हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरू रत्न भण्डार वाले, पुरानी कोतवाली सराफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर9756402981,8272809774

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 5th November 2026

आगरालीक्स….05 नवंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Laxmi Pujan 2026: Why is the lotus flower significant in the worship of Goddess Lakshmi

आगरालीक्स…कमल का पुष्प लक्ष्मी पूजन में क्यों है विशेष…धन का स्थायित्व चाहिए...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday 3rd November 2026

आगरालीक्स…03 नवंबर मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Dhanteras 2026: If you are planning to go shopping, find out what is auspicious to buy according to your zodiac sign

आगरालीक्स…धनतेरस पर खरीदारी करने जा रहे हैं तो जानिए आपकी राशि अनुसार...

error: Content is protected !!