पलवललीक्स….. दर्दनाक, जन्मदिन पार्टी कर लौट रहे युवकों की कार को डंपर चालक 100 मीटर तक घसीटते ले गया, कार सवार सभी छह दोस्तों की मौत।

पलवल के जवाहर नगर कैंप निवासी रिंकू का जन्मदिन था, उसके दोस्त 18 साल के विशाल सेठी, 27 साल के पुनीत, 27 साल के बलजीत, 26 साल के संदीप, 29 साल के आकाश ने गुरुग्राम में पार्टी करने क लिए कहा। रिंकू ने मना कर दिया, दोस्तों ने पलवल में ही रिंकू से केक कटवाया। इसके बाद रिंकू को छोड़कर अन्य सभी दोस्त कार से गुरुग्राम के लिए निकल गए। गुरुग्राम में पार्टी कर रात को पलवल लौट रहे थे।
डंपर ने टक्कर मारी, गाले के पहिए में फंसी कार
गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर कार में सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी, कार डंपर के आगे के पहियों में फंस गई। डंपर चालक 100 मीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया, इसके बाद डंपर रोका। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
छह की मौत
डंपर रुकने के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, हादसे में सभी छह की मौत हो गई।