इंदौरलीक्स… क्रिकेटर विराट कोहली ने आज सुबह पत्नी अनुष्का के साथ बाबा महाकाल की भस्मारती दर्शन कर पूजन-अभिषेक किया। जय श्री महाकाल का उद्घोष। देखें फोटो

टेस्ट मैच समाप्त होने पर आज सुबह आए
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में शामिल होने पहुंचे थे। शुक्रवार को मैच खत्म होने के बाद वे आज सुबह पत्नी अनुष्का के साथ महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
मंदिर की चौखट के पास फर्श पर बैठे रहे

विराट और अनुष्का भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान मंदिर की चौखट के पास फर्श पर बैठे रहे। बाद में दोनों ने साथ में पूजन अभिषेक किया।
जय श्री महाकाल का उद्घोष किया
विराट ने भस्मारती के बाद मंदिर के बाहर आए और मीडिया से जय श्री महाकाल बोलकर सभी को धन्यवाद कहा। इसके बाद दोनों इंदौर के लिए रवाना हो गए।
केएल राहुल, आथिया, अक्षर-मेहा भी कर चुके हैं दर्शन
विराट से पहले केएल राहुल पत्नी अथिया शेटृटी और अक्षर पटेल पत्नी मेहा के साथ महाकाल की भस्मारती दर्शन कर चुके हैं।
विराट लगातार जा रहे हैं धार्मिक स्थलों पर उल्लेखनीय है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में नीम करौरी वाले आश्रम में दर्शन और साधु-संतों से आशीर्वाद करने करने के साथ मौका मिलने पर वह धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं। कुछ दिन पहले वह ऋषिकेश भी गए थे।