आगरालीक्स…( Agra Crime News ) आगरा में एक्सप्रेस वे पर हादसा, ट्रक में जा घुसी स्लीपर कोच बस।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होते हुए स्लीपर कोच बस लखनऊ से हरियाणा के लिए जा रही थी, बस सोमवार रात को लखनऊ से रवाना हुई। मंगलवार सुबह आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में स्लीपर कोच बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, ट्रक में बस के टकराने के बाद चीख पुकार मच गई, एक्सप्रेस वे पर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स पहुंच गया, एंबुलेंस को बुला लिया गया।
25 यात्री हुए घायल, आधा दर्जन की हालत गंभीर
ट्रक में घुसी बस में बैठे लोगों को बाहर निकाला गया, इसमें से कुछ यात्रियों को ज्यादा चोटें आई थी। घायलों को पुलिस कर्मियों ने यूपीडा के कर्मचारियों की मदद से एंबुलेंस से सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया है। हादसे में आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर है। हरियाणा करनाल के रहने वाले ड्राइवर गौरव,हरियाणा की रहने वाली सीमा शर्मा, अनीता , मोहित और सुभाष चंद्र को एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बस में अधिकांश यात्री हरियाणा के रहने वाले हैं सभी का इलाज चल रहा है।