आगरालीक्स… सर्राफा बाजार में आज माह के अंतिम दिन भी सोने-चांदी के रेटों में मामूली कमी दर्ज की गई। वायदा बाजार गरम। जानें आज के भाव।
सोने में 24 और चांदी में 85 रुपये की कमी

सर्राफा बाजार में माह के अंतिम दिन की शुरुआत सोने-चांदी की कीमतों में कमी के साथ हुई। 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 52,751 रुपये पर था, जिसमें कल की अपेक्षा 24 रुपये की कमी दर्ज की गई है। 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 61,600 रुपये के भाव पर थी, जिसमें 85 रुपये किलो की कमी दर्ज की गई है।
वायदा बाजार में दोनों के भावों में तेजी
वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख कायम है। दोपहर तक दस ग्राम सोना 53,017 रुपये के भाव पर था, जबकि एक किलो चांदी 62881 रुपये के भाव पर चल रही थी।
ज्वैलरी के 30-11-22 के रेट
फाइन गोल्ड 999 5275 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5149 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4695 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4273 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3402 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज इसके अतिरिक्त रहेगा।