आगरालीक्स…आगरा में सपा नेता शिवपाल यादव बोले—बाह को हमारी सरकार बनाएगी जिला. शंकराचार्य के अपमान पर भाजपा पर साधा निशाना तो धुरंधर 2 के सवाल पर भड़के
यमुना पार के एक निजी अस्प्ताल के उद्घाटन पर आगरा आए सपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने शंकराचार्य के अपमान से लेकर गौशालाओं की बदहाली पर अपने तीखे प्रहार किए. इस दौरान धुरंधर 2 के सवाल पर वह भड़क गए और उन्होंने भाजपा एजेंडा बताया.शिवपाल यादव ने शंकराचार्य के अपमान पर कहा कि भाजपा दिखावे की राजनीति कर रही है. सनातन धर्म का सम्मान करने के बजाय उसका अपमान कर रही है. शंकराचार्य का अपमान सनातन का अपमान है. उन्होंने गौशालाओं को लेकर कहा कि गौशालाओं की हालत बेहद खराब है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर बाह क्षेत्र को जिला बनाया जाएगा जिससे क्षेत्र का समुचित विकास हो सके.
वहीं जब धुरंधर 2 फिल्म में अतीक अहमद के सवाल पर शिवपाल यादव भड़क गए और उन्होंने इसे भाजपा का एजेंडा बताया. साथ ही उन्होंने कुछ मीडियाकर्मियों को भी भाजपा का एजेंट तक बताया.