आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट। अलीगढ़ जाने से रोका, एचआईजी फ्लैट्स में आवास के बाहर धरने पर बैठे सपा सांसद सुमन और कार्यकर्ता। ( Agra News: SP MP Ramji Lal Suman House arrest, Not allowed to go to Aligarh#Agra )
आगरा के संजय प्लेस स्थित एचआईजी फ्लैट्स में रह रहे सपा सांसद रामजीलाल सुमन अलीगढ़ में युवकों से मिलने के लिए शुक्रवार सुबह जा रहे थे। उन्हें अलीगढ़ जाने से रोकने के लिए पुलिस फोर्स पहुंच गया। सपा सांसद सुमन हाउस अरेस्ट कर लिया गया और एचआईजी फ्लैट्स से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। उनके समर्थक भी पहुंच गए हैं।
अलीगढ़ जाकर ही रहुंगा
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि वे अलीगढ़ जाकर रहेंगे, इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। कई बैरियर लगा दिए गए हैं जिससे वे बाहर ना निकल सकें, उनके कार्यकर्ता लगातार पहुंच रहे हैं।
सोसाइटी के लोग परेशान
सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राज्यसभा में राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के बाद से विवाद चल रहा है। करणी सेना के कार्यकर्ता हमला बोल चुके हैं इसके बाद अलीगढ़ में सांसद सुमन के काफिले पर पथराव कर दिया गया था। इसके चलते एचआईजी फ्लैट्स पुलिस का पहरा है, यहां रहने वाले लोगों को भी परेशानी होने लगी है। उन्हें आने जाने में परेशानी होती है साथ ही नेताओं के आने का सिलसिला भी लगा रहता है।