आगरालीक्स…आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया 53 यूनिट रक्तदान .सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लगाया रक्तदान शिविर…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. विनय अग्रवाल, पूर्व प्रत्याशी दक्षिण विधानसभा ने कहा कि दक्षिण विधानसभा से 53 यूनिट रक्तदान किया गया.उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन हम समाजवादी लोग सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं. रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं. एक यूनिट रक्त से 3 लोगों की जान बच सकती है. अखिलेश यादव ने हमेशा 'काम बोलता है' के मंत्र पर जनता की सेवा की है. मेरा सभी युवा साथियों, पार्टी पदाधिकारियों और आम नागरिकों से आह्वान है कि रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भाग लें." जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि "नेताजी अखिलेश यादव ने हमें हमेशा जनता की सेवा का रास्ता दिखाया है. आज उनके जन्मदिन पर रक्तदान करके हम उनके विचारों को जमीन पर उतार रहे हैं. समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता जनसेवा के लिए समर्पित है."
पूर्व शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा, "समाजवादी पार्टी सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहने वाली पार्टी है. लोकहितम ब्लड बैंक ने कभी किसी समाजवादी को खाली हाथ नहीं लौटाया. आज हम सबका फर्ज है कि हम रक्तदान करके इस ऋण को चुकाएं और सैकड़ों जिंदगियां बचाएं." इस अवसर पर मुख्य रक्तदान करने वालों में विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राम अग्रवाल, विमल वाल्मीकि, कान्हा गुप्ता, भोला कुरैशी, विनीत कुमार, नेत्रपाल, प्रेमचंद, अनु यादव, निसार सैफी, जाहिद अब्बास, भानु प्रताप सिंह, सचिन कुमार, मुनव्वर खान आदि रहे. इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोमेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, मधुकर अरोड़ा, नरेंद्र धाकड़, बलविंदर सिंह जाटव, विनोद अग्रवाल, बबलू यादव, सुशील गुप्ता, अंकित अग्रवाल, शिवम गर्ग, शशांक बंसल, हिमांशु यादव, देशप्रिय बघेल, आकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे.