आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों के छात्रों को पिकनिक पर सर्कस और झूला झुलाने ले जा सकते हैं। छात्र छात्राओं के लिए सर्कस में 60 रुपये और झूलों में आधी टिकट, वीडियो के लिए क्लिक करें.
आगरा में आई लव आगरा, टीडीआई मॉल के पास दीपावली महोत्सव मेला चल रहा है, यहां एशियन सर्कस के कलाकर प्रस्तुति दे रहे हैं इसके साथ ही झूलों की बड़ी रेंज है। कुछ झूले ऐसे हैं जिन्हें लोगों ने पहली बार देखा है।
छात्रों को छूट
जय कैला मां एम्यूजमेंट ग्वालियर द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव मेला में स्कूल के छात्रों के लिए छूट और शो की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। ग्रेट एशियन सर्कस में स्कूल के छात्र छात्राओं के लिए 60 रुपये की छूट प्रति टिकट पर दी गई है। इसी तरह से शो की टाइमिंग में भी बदलाव कर दिया गया है जिससे स्कूल के माध्यम से एक साथ छात्रों को दीपावली महोत्सव मेला में लाया जा सके। शो की टाइमिंग सुबह 10 बजे से की गई है और मेला और प्रदर्शनी की टाइमिंग दोपहर एक बजे से कर दी गई है।
20 नवंबर तक चलेगा मेला
दीपावली महोत्सव मेला में सर्कस, झूले के साथ ही खान पान की स्टाल लगी है। यहां परिवार के साथ शापिंग भी कर सकते हैं, कपड़ों सहित अन्य घरेलू सामान की स्टाल भी लगी हैं।
संपर्क करें मेला संयोजक, 9199807202 9412560743।