आगरालीक्स…आगरा के सेंटजोंस कॉलेज के पंचमुखी हनुमान के दर्शन से शांत होते हैं दिशा दोष। जानिये क्या है महिमा…
पश्चिममुखी है हनुमानजी का विग्रह

आगरा के सेंटजोंस कॉलेज चौराहे पर बाग मुजफ्फर खां और घटिया की ओर जाने वाले मार्ग के बीच में दो हनुमान मंदिर हैं। एक ठीक सामने और दूसरा उसके पीछे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर है, विग्रह पश्चिममुखी है।
दर्शन मात्र से कष्ट दूर और दिशा होती हैं शांत

पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत पम्मी बाबा बताते हैं कि मंदिर करीब पांच दशक पुराना है। मंदिर के हनुमानजी के इस विग्रह का चमत्कार है कि इसके दर्शन और पूजा से भक्त के पांचों दिशा शांत होते हैं। कष्टों का निवारण होता है और उनकी मनोकामना पूर्ण होती हैं।
हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य श्रृंगार सहित कई कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान जी का तीन दिन से भव्य श्रृंगार किया जा रहा है, जो सोमवार तक पूरा होगा। फूल बंगला सजाने के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।