आगरालीक्स…आगरा से करौली कैलादेवी दर्शन करने जाने वालों के लिए खुशखबरी. नवरात्रों में चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें आने और जाने की टाइमिंग
आगरा से करौली कैलादेवी दर्शन को जाने वाले भक्तों के लिए रेलवे ने खुशखबरी दी है. रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है. यह ट्रेन कैंट स्टेशन से चलेगी जो कि गंगापुर सिटी तक जाएगी. वहीं से यह ट्रेन आगरा कैंट के लिए आएगी.
आगरा से लाखों की संख्या में भक्त चैत्र नवरात्र में कैलादेवी दर्शन के लिए करौली जाते हैं. भक्तों की इतनी अधिक भीड़ होती है कि रोडवेज की बसें भी इस कमी को पूरा नहीं कर पाती हैं. वहीं अब रेलवे ने यात्रियों को सहूलियत प्रदान करने के लिए स्पेशल ट्रेन नवरात्रों में चलाने का ऐलान किया हे. पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट और गंगापुर सिटी स्टेशन से ट्रेन 10 से 19 अप्रैल तक चलेगी.
ये है टाइमिंग
आगरा कैंट से ट्रेन शाम 5 बजे रवाना होगी जो कि रात को 9 बजकर 40 मिनट पर गंगापुर सिटी पहुंच जाएगी
गंगापुर सिटी से यह ट्रेन रात 10 बजकर 15 मिनट पर चलेगी और देर रात दो बजकर 30 मिनट पर आगरा कैंट पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर रुकेगी
पथौली, मिढाकुर, किरावली, सिंगारपुर हाल्ट, फतेहपुर सीकरी, रूपवास, बयाना, हिंडौन सिटी
ये है ट्रेन का नंबर और कोच
आगरा कैंट से चलने वाली ट्रेन का नंबर 01961 और गंगापुर सिटी से चलने वाली ट्रेन का नंबर 01962 है. ट्रेन में जनरल के 4, स्लीपर के 6 और एसएलआरडी के 2 कोच हैं.