आगरालीक्स …Agra News : पहली बार खेल रहे हैं, जिम गए हैं तो सावधान, घुटने का लिगामेंट और कंधे की झिल्ली में चोट लग सकती है। आगरा में इंडियन आर्थोस्कोपी सोसाइटी की कार्यशाला में स्पोर्ट्स इंजरी की दूरबीन विधि से सर्जरी पर चर्चा की गई, होटल होलीडे इन में रविवार को आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। ( Agra News : Sports, Heavy Exercise in gym increases ACL injury)
इंडियन अर्थरोस्कोपी सोसाइटी के अध्यक्ष चेन्नई के प्रो एस अरुमुगम और मुंबई से सचिव डॉ. संदीप बिरारिस ने एसीएल पर चर्चा की, युवाओं में बढ़ रही स्पोर्ट्स इंजरी और सर्जरी के बाद इंजरी को पूरी तरह से ठीक करने के साथ ही खिलाड़ी दोबारा से खेल सके, इसके लिए अत्याधुनिक सर्जरी की विधि पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि, इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि, उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय धवन, आयोजन अध्यक्ष डॉ. अरुण गुप्ता, आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ ए के गुप्ता, सचिव डॉ राजेंद्र अरोरा, कोषाध्यक्ष डॉ अश्वनी सदाना, डॉ. रजत कपूर, डॉ. गौरव राजपाल, कोलकाता से डॉ राजीव रमन, अमृतसर से डॉ. इंदरदीप सिंह और मदुरै से डॉ प्रह्लाद सिंघी आदि मौजूद रहे।