आगरालीक्स… पर्यटन की नगरी आगरा में एसएसपी प्रभाकर चौधरी का बड़ा एक्शन, पब्लिक द्वारा वाटस एप नंबर पर की गई शिकायतों के बाद एक पूरी चौकी को ही बदल दिया, 15 पुलिस कर्मियों के खिलाफ एक्शन। वाटस एप नंबर के लिए क्लिक करें.
आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार को खत्म करने और पब्लिक की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेने के लिए वाटस एप नंबर 9454458046 जारी किया है। इस पर लोग अपनी समस्याएं मैसेज कर रहे हैं। आगरा के थाना एत्मादउदौला की फाउंड्री नगर चौकी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद की सख्ती
इसी बीच फाउंड्री नगर चौकी का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में पुलिस कर्मी धोखाधड़ी के मुकदमे में बांधित चल रहे युवक को पकड़ कर लाए, उसे चौकी में बिठाकर रखा, इसके बाद छोड़ दिया।
चौकी प्रभारी सहित दो निलंबित, एक दिन में की कार्रवाई
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने फाउंड्री नगर के चौकी प्रभारी विवेक शर्मा और मुख्य आरक्षी अजब सिंह को निलंबित कर दिया। जबकि, मुख्य आरक्षी चालक अंशू यादव, सिपाही दुर्गेश कुमार, बिजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद चौकी पर तैनात चार दरोगाओं सहित 10 पुलिस कर्मियों का देहात में तबादला कर दिया गया।