Thursday , 13 August 2026
Home आगरा Agra News: St. Peter’s College Old Boys Association, Agra, planted saplings in Khaspur…#agranews
आगरा

Agra News: St. Peter’s College Old Boys Association, Agra, planted saplings in Khaspur…#agranews

25

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन ने खासपुर में लगाए पौधे.पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य का संदेश देते हुये आज दयालबाग़ स्थित नगला तलफी के खासपुर गाँव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सहजन, देसी कदम, देसी अमरूद, देसी नींबू, करंज, अर्जुन, बेल, अमलतास, शरीफा, चंपा, अशोक, तारसेलिया आदि फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। पोधे वन विभाग और प्रयत्न संस्था द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराये गए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की सुंदरता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन और पृथ्वी के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पेड़ हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करने के साथ-साथ वायु प्रदूषण को कम करने, तापमान नियंत्रित करने, वर्षा चक्र को संतुलित रखने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को संरक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के वर्तमान दौर में वृक्षारोपण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। एक पेड़ लगाने का अर्थ केवल आज के पर्यावरण को बेहतर बनाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव रखना है।

कार्यक्रम के दौरान रामानंद चौहान, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. निशांत चौहान, डॉ. उपेन्द्र नाथ गुप्ता, हर्ष महाजन, गोमित जैन, अमित शुक्ला, एड. पुनीत गुप्ता, संजय अग्रवाल, सी.ए. अनमोल कोहली, सी.ए. गौरव सिंघल, रवि शर्मा, दिव्येंदु गुप्ता, कपिल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, श्रीनाथ भाटिया, शेह्जान खान, कनिक अग्रवाल, सक्षम मित्तल, मोनू वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Shrimad Bhagwat Katha concluded at the Narvadeshwar Mahadev Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ विश्राम, हवन-पूजन...

आगरा

Agra Weather: Yellow alert for heavy rain in Agra again…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फिर से भारी बारिश का यलो अलर्ट. कल दोपहर बाद...

आगरा

Agra News: Shubhkaamna Parivar celebrated Hariyali Teej with great fanfare in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हरियाली तीज पर महिलाओं ने बिखेरी सावन की छटा. शुभकामना...

आगरा

Agra Metro: Piling work for the metro from Agra Cantt to Agra College, via Sadar and MG Road, has been completed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट से सदर, एमजी रोड होते हुए आगरा कॉलेज तक मेट्रो...

error: Content is protected !!