आगरालीक्स ….आगरा में धूल भरी आंधी चलेगी, कल से बदलेगा मौसम। तापमान 30 डिग्री के पार।

आगरा का मौसम बदल गया है। दोपहर में तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी महसूस होने लगी है, हवा चलने से सुबह और शाम हल्की ठंडक है। मंगलवार को सुबह का तापमान 13.5 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकार्ड किया गया।
12 फरवरी से चलेगी धूल भरी आंधी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 फरवरी से धूल भरी आंधी चलेगी, दिन में तेज धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
08-Feb 13.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
09-Feb 15.0 30.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
10-Feb 15.0 32.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
11-Feb 12.0 30.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
12-Feb 12.0 30.0 Strong surface winds during day time
13-Feb 12.0 30.0 Strong surface winds during day time