आगरालीक्स…आगरा में तीन दिन चलेंगी तेज हवाएं. तापमान में फिर से आएगी कमी. जानिए मौसम का अपडेट
आगरा में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य है. दिन में निकल रही तेज धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और सर्दी का प्रभाव अब काफी कम होने लगा है लेकिन आगरा में मौसम एक बार फिर से बदलने के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में तीन दिन 11 से 13 फरवरी तक तेज हवाएं चलने के आसार हैं जिसके कारण तापमान में फिर से कमी आ सकती है. न्यूनतम तापमान जहां 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार केा आगरा का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा.