आगरालीक्स…आगरा बचपन प्ले स्कूल ग्रुप के बच्चों ने सेलिब्रेट किया मदर्स डे. बच्चों ने मम्मियों के साथ मिलकर खेले गेम्स..डांस और सिंगिंग में भी बिखेरा जलवा
मदर्स डे के अवसर पर बचपन स्कूल, यूनिट 1 - भावना एस्टेट, सिकंदरा, आगरा, यूनिट 2 - बचपन स्कूल, कमला नगर, आगरा और यूनिट3 - बचपन स्कूल, आवास विकास सिकंदरा, आगरा में हर्षोल्लास से भरा एक भव्य और यादगार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य माताओं के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और उनके जीवन में निभाए जाने वाले अनेकों किरदारों को सम्मान देना था।
बचपन प्ले स्कूल के निदेशक गुंजन गर्ग ने इस अवसर पर कहा "माँ न केवल एक परिवार की रीढ़ होती है, बल्कि वह बच्चे की पहली शिक्षक भी होती है। इस दिन को विशेष रूप से मनाकर हमने यह प्रयास किया है कि हर माँ को यह एहसास हो कि वह हमारे लिए कितनी खास है। बच्चों की मुस्कान और माताओं की संतुष्टि हमारे आयोजन की सफलता को दर्शाती है । " कार्यक्रम को और भी मज़ेदार बनाने के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे इंटरैक्टिव गेम्स का आयोजन किया गया। माताओं ने टीम बनाकर इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद उठाया। मंच पर बच्चों और माताओं ने मिलकर नृत्य किया, गीत गाए और अपनी रचनात्मक प्रतिभाओं का परिचय दिया।
बचपन प्ले स्कूल न केवल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में विश्वास रखता है, बल्कि वह अभिभावकों को भी सक्रिय भागीदार बनाता है। स्कूल का विशेष स्प्राउट पाठ्यक्रम बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास पर केंद्रित है। खेल, संगीत, आर्ट, योगा और कहानियों के माध्यम से बच्चों को सीखने की दिशा में प्रेरित किया जाता है। साथ ही, पैरेंट ओरिएंटशन और पैरेंट चाइल्ड वर्कशॉप के ज़रिए स्कूल अभिभावकों को भी शिक्षण प्रक्रिया से जोड़ता है, जिससे वे अपने बच्चे के विकास को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अभिवावकों ने बचपन प्ले स्कूल की जमकर तारीफ़ की और इस खास दिन को सभी माताओं के लिए विशेष बनाने पर धन्यवाद व्यक्त किया। इस प्रकार मातृ दिवस का यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस अद्वितीय रिश्ते का उत्सव बन गया, जो हर माँ और बच्चे के बीच होता है।
अंत में प्रधानाचार्य मोहित गर्ग और निदेशक गुंजन गर्ग ने अवसर पर आई हुई सभी माताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।