Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Students displayed their talent in the Yuvotsav being held at St. John’s in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Students displayed their talent in the Yuvotsav being held at St. John’s in Agra…#agranews

248

आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स में चल रहे युवोत्सव में स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभा का किया उम्दा प्रदर्शन. सोलो डांस, ग्रुप डांस, कल्चरल डांस, क्ले मोल्डिंग, कार्टून मेकिंग में दिखाया टैलेंट

सेंट जॉन्स महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय युवोत्सव( यूथ फेस्ट) अंतिम दिन बुधवार को समूह व एकल नृत्य, लोक नृत्य, कार्टून मेकिंग, क्ले मोल्डिंग, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए अपने सृजन, प्रतिभा, हुनर का उम्दा प्रदर्शन किया।
निबंध लेखन, वाद विवाद प्रतियोगिता में जहां छात्रों ने अपनी बुद्धिमत्ता, तर्क, ज्ञान का परिचय दिया वहीं दूसरी ओर नृत्य, कार्टून मेकिंग, क्ले मोल्डिंग के माध्यम से प्रतिभागियों ने कल्पना, कला, हुनर से सबको चमत्कृत किया।

‘भारत 2050: संभावनाएं और चुनौतियां’ विषय पर निबंध लिखकर विद्यार्थियों ने भविष्य के भारत की सुंदर तस्वीर लेखनी के माध्यम से कागज पर उतारी। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में सदन की राय में हमे जलवायु परिवर्तन की अपेक्षा आर्थिक विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए।’ जैसे समसामयिक, ज्वलंत विषय के पक्ष विपक्ष में अपने तर्कों के तीर चलाए। युवोत्सव के समापन पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस. पी. सिंह ने जीते हुए प्रतिभागियों की खूब प्रशंसा कर उनका मनोबल बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समूह नृत्य प्रतियोगिता में वसुंधरा ग्रुप प्रथम, तन्वी ग्रुप द्वितीय, अनुष्का ग्रुप तृतीय रहे। लोक नृत्य में अंशुल पवार प्रथम, हर्षा द्वितीय, मसीह जॉर्ज तृतीय रहे। क्लासिकल नृत्य में आशी प्रथम, पलक द्वितीय, रिया खन्ना प्रथम रहीं। कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता में पार्तिक गुरंग प्रथम, आरजू द्वितीय, रुनझुन वर्मा तृतीय रहीं। वाद विवाद प्रतियोगिता में शिप्रा प्रथम, देवेंद्र वशिष्ठ द्वितीय, अंजली तृतीय रहीं। क्ले मोल्डिंग में रोनित माहौर प्रथम, पार्तिक गुरुंग द्वितीय आरजू तृतीय रहीं। महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के संयोजक प्रो. विन्नी जैन, प्रो. सैमुअल स्टेनली, डॉ. एसी गुप्ता, डॉ. राजू वी जॉन आदि ने प्रतियोगिताओं को बखूबी संपन्न कराया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!