आगरालीक्स…आगरा में 15 स्कूलों के बच्चों ने गिनाए सोशल मीडिया के उपयोग और दुरुपयोग. वाद विवाद व पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…ये बच्चे बने विजयी
रोटरी क्लब ऑफ आगरा नार्थ के 50 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन
अफगानिस्तान और यूक्रेन-रूस के युद्ध में सोशल मीडिया का बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कुछ सकारात्मक तो कुछ नकारात्मक। कहीं सोशल मीडिया ने लोगों के घर बसाए, बिछड़ों को मिलाया तो कहीं दंगे फसाद कराए। वजह इसके उपयोग का तरीका है। रोटरी क्लब ऑफ आगरा नार्थ द्वारा आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर में 15 स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था सोशल मीडिया का उपयोग एवं दुरुपयोग।

पोस्टर प्रतियोगिता में मासूमों के दर्द को उकेरा
कार्यक्रम का शुभारम्भ क्लब की अध्यक्ष डॉ. दीपा रावत, महेश शर्मा, सचिव एस एस भारती डा मनोज रावत, डा माया श्रीवास्तव, ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में पक्ष व विपक्ष में अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग करने से पहले लोगों को उसका सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं की जानकारी लेनी चाहिए। वहीं बाल मजदूरी विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उन मासूमों के दर्द को कागज पर उकेर कर रंग दिए, जिनका बचपन खेल खिलौनों और शिक्षा के बजाय, मालिक की मार खाकर गुजरता है। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा इंदू जोशी और रो सुमन भास्कर रहीं। वाद विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा संध्या यादव,एवं डा पी एन अस्थाना थे । पूर्व मंडलाध्यक्ष नरेश सूद ने बताया कि कुंडौल में एक स्कूल को 20 लाख में पुर्ननिर्मित करने का काम भी क्लब प्रारम्भ करने वाला है।

ये रहे विजयी
पोस्टर प्रति प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी रहे श्रुति बघेल, अंजली सिंह एव गगन श्रीवास्तव तथा होली पब्लिक स्कूल विजेता घोषित हुआ।उपविजेता डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल रहा। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिंपकिन्स स्कूल तथा द्वितीय स्थान आगरा पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन रो देवाशीष अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेंद्र बंसल, एसपी कपूर, पवन गर्ग, राकेश भास्कर, अवधेश सिंघल, रुचिका जैन, अमनप्रीत, राजराजन बंसल, हेमा सिंघल आदि उपस्थित रहे। आगरा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पूनम महेश्वरी व उनके सभी शिक्षक साथियों का विशेष सहयोग रहाlआदि उपस्थित थे।