Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : Sukhjivan Sports Academy, Saraswati Hockey Jagadhari, Lucknow and Jhansi Hostel made it to the semi-finals
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Sukhjivan Sports Academy, Saraswati Hockey Jagadhari, Lucknow and Jhansi Hostel made it to the semi-finals

263

आगरालीक्स…ऑल इंडिया अंडर-19 हॉकी टूर्नामेंट सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी, सरस्वती हॉकी जगाधरी, लखनऊ और झांसी हॉस्टल ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

आगरा की सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने ऑल इंडिया साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह-बाबा फतेह सिंह स्मृति अंडर-19 प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सोमवार को टूर्नामेंट के तीसरे दिन सरस्वती हॉकी जगाधरी, लखनऊ हॉस्टल और झांसी हॉस्टल ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को लीग चरण के अंतिम दिन खेले गए मैचों में हॉकी ट्रेनिंग सेंटर लुधियाना, बैतूल हॉकी मध्य प्रदेश, ग्रासरूट अकादमी कोलकाता और राजा करन सिंह हॉकी अकादमी करनाल को हार मिली और चारों टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

आयोजन सचिव राजीव सोई ने बताया कि एकलव्य स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट में पहला मैच सरस्वती हॉकी जगाधरी और हॉकी ट्रेनिंग सेंटर लुधियाना के बीच मैच हुआ। सरस्वती हॉकी जगाधरी ने मैच के पहले मिनट से ही अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया और हॉकी ट्रेनिंग सेंटर लुधियाना को आसानीा से 10-4 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम के लिए दीपक ने 4, रुधिरा-मनीष ने 2-2, आदित्य-अंकुश ने 1-1 गोल किया। दीपक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पार्षद मो. शरीफ खान व पूर्व पार्षद रामनरेश यादव ने प्रदान किया।

दूसरे मैच में सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी आगरा और बैतूल हॉकी मध्य प्रदेश के बीच भिड़ंत हुई। उतार-चढ़ाव वाले मैच में सुखजीवन अकादमी ने एक बार पिछड़ने के बाद मैच में वापसी की और शानदार खेल दिखाते हुए 7-5 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। बैतूल हॉकी के फैजल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले मुख्य अतिथि आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. नरेन्द्र यादव व सपा शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

तीसरे मैच में झांसी हॉस्टल व ग्रासरूट हॉकी अकादमी कोलकाता के बीच सेमीफाइनल के लिए जंग हुई। झांसी हॉस्टल ने मैच के चारों क्वार्टर में अपना दबदबा बनाते हुए मैच 28-1 से जीत सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। झांसी हॉस्टल के लिए राघवेन्द्र ने 8, अंकित ने 5, विवेक-सोनू पटेल ने 3-3, इरफान, करन, शुभकरन ने 2-2 गोल किए। झांसी के अतुल को मुख्य अतिथि समाजसेवी अरुण डंग ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

चौथा मैच राजा करन सिंह हॉकी करनाल और लखनऊ हॉस्टल के मध्य हुआ। मैच को लखनऊ हॉस्टल ने 23-3 से जीत सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के लिए शाहरूख ने 8 गोल किए। हाजी मो. इदरीश और प्रकाश नारायण शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

आज खेले जाएंगे दोनों सेमीफाइनल मुकाबले
संयोजक अमिताभ गौतम ने बताया कि मंगलवार को पहला सेमीफाइनल दोपहर 12 बजे से सरस्वती हॉकी जगाधरी और लखनऊ हॉस्टल और दोपहर 1.45 बजे से दूसरा सेमीफाइनल सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी और झांसी हॉस्टल के मध्य खेला जाएगा। इस दौरान अजय कुमार सिंह, केपी सिंह यादव, दिलीप शर्मा, मनीष दिवाकर, गौरव शर्मा, परमजीत सिंह, राजू सोहल, धीरज मदान आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!