आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में समर कैम्प होने जा रहे शुरू. इस स्कूल में शुरू हुआ समर कैम्प…डांस, स्पोर्ट सहित कई एक्टिविटीज में मस्ती धमाल
अनुज पब्लिक स्कूल सिकंदरा में ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैम्प ) का उद्घाटन क्षेत्रीय पार्षद गौरा देवी ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र—छात्राओं, अभिभावको के साथ क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही। संचालन वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया किशोर व राजीव उपाध्याय और समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएं ( संजय, तारा, महिमा, रूबी, हेमा शर्मा, याशिका, खुशी, फक्रूनिशा, आदि) उपस्थित रहे।उद्घाटन के उपरान्त प्रशिक्षकों ने को डांस, मेहंदी, बॉक्सिंग, और कम्प्यूटर आदि गतिविधियों का प्रदर्शन प्रशिक्षुओं के माध्यम से किया। समर कैम्प में प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों जैसे- डांस, बॉक्सिंग, मेहंदी, इंग्लिश स्पीकिंग, कम्प्यूटर, सिलाई-कढ़ाई, योगा, ढोलक वादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।