यूपीलीक्स…हेयर ट्रांसप्लांट कराने पर दो इंजीनियरों की मौत. 40 से 50 हजार का था पैकेज…महिला डॉक्टर को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारी आई सामने…
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां हेयर ट्रांसप्लांट करवाने पर दो इंजीनियरों की मौत हो गई. इनमें एक पनकी पावर हाउस का सहायक अभियंता है तो दूसरा फर्रूखाबाद में इंजीनियर है. दोनों ने कानुपर के केशवनगर की एंपायर क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराया था. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई. पुलिस के पास अब महिला डॉक्टर को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारी भी सामने आई है. उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है. अभी तक वह हाथ नहीं लगी है.आरोपी डॉक्टर का नाम अनुष्का तिवारी है जो कि खुद को हेयर ट्रांसप्लांट की विशेषज्ञ बताती थी और कम कीमत में बाग उगाने का दावा भी करती थी. अन्य क्लीनिकों पर जहां हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी लाखों में होती है तो वहीं आरोपी डॉक्टर अनुष्का तिवारी सिर्फ 40 से 50 हजार रुपये में यह काम करती थी. जान गंवाने वाले इंजीनियरों के नाम मयंक कटियार और विनीत दुबे हैं.
ये था मामलाफतेहगढ़ में रहने वाले मयंक कटियार पीसीआईटी से बीटेक करने के बाद निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था. पिछले साल 18 नवंबर को मयंक हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए केशवपुरम स्थित इंपायर क्लीनिक की डॉ अनुष्का तिवारी के पास गया था. डॉक्टर ने उन्हें सुबह 8 बजे बुलाया और दोपहर दो बजे क्लीनिक से छोड़ा. रात करीब 12 बजे मयंक के सिर में तेज दर्द हुआ. जब डॉक्टर अनुश्का से बात की तो उन्होंने इंजेक्शन लगवाने की बात कही. इंजेक्शन लगवाने के बाद भी उसका दर्द ठीक नहीं हुआ. वह सारी रात दर्द से कराहता रहा. डॉ अनुष्का से दोबारा संपर्क किया तो उन्होंने दर्द से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया.
इसी बीच मयंक के चेहरे पर सूजन आ गई और सीने में तेज दर्द उठा. परेशानियों के बीच 19 नवंबर को उसकी मौत् हो गई. परिजन आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों के यहां चक्कर काटते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. मंगलवार को मयंक की मां ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की तब एफआईआर दर्ज की. इधर डॉक्टर अनुष्का गायब है. उसकी तलाश में पुलिस लगी है.