आगरालीक्स…आगरा में समर कैम्पों की बहार. स्कूल से लेकर कई संगठन शुरू करने जा रहे कैम्प. गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को कराएंगे एक्टिविटी…
स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. शहर के अधिकांश स्कूलों में आज से समर वेकेशन स्टार्ट हो गए हैं. ऐसे में स्कूलों में अभी से समर कैम्पों का आयोजन और उसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. बच्चों को डांस, जुम्बा, स्पोटर्स सहित कई एक्टिविटीज कराने के लिए किसी स्कूल में एक सप्ताह तो किसी में 15 दिन का समर कैम्प लगाया जा रहा है.

समर कैम्प्स में ये एक्टिविटीज कराई जा रहीं
समर कैम्प्स में बच्चों को स्विमिंग, स्केटिंग, ताइक्वांडो, इंडियन और वेस्टर्न डांस, म्यूजिक, क्रिकेट, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, शूटिंग, बैडमिंटन, होमसाइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट, इंस्ट्रूमेंटल संगीत, डमाटिक, रोबोअिक्स आदि एक्टिविटीज कराई जा रही है.
पेरेंट्स के लिए भी आफर
स्कूलों सहित संगठनों द्वारा आयोजित समर कैम्पस में न सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि उनके पैरेंट्स के लिए भी एक्टिविटीज का आयोजन किया जा रहा है और उन्हें यहां शामिल होने के लिए कहा जा रहा है. समर कैम्प की फीस भी निर्धारित की गई है. प्रति बच्चे से 500 से 1000 रुपये समर कैम्प की फीस ली जा रही है. इसके अलावा बच्चों को सबसे अधिक रुचि वाली एक्टिविटीज को और अधिक सिखाने का आफर दिया जा रहा है.