आगरालीक्स…आगरा में लॉयन्स क्लब की डिस्ट्रिक गवर्नर निर्वाचित हुईं सुनीता बंसल, भव्य स्वागत. पर्यावरण, स्वास्थ, देश प्रेम जैसे विषयों पर होगा काम, सेवा कार्यों का लिया संकल्प
सुनीता बंसल के लॉयन्स क्लब की डिस्ट्रिक गवर्नर निर्वाचित होने पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित नील क्लार्क्स इन होटल में किया गया। जहां सुनीता बंसल ने आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल में पांच प्रोजेक्ट (पर्यावरण, भुखमरी हटाओ, बुजुर्ग व महिलाओं का सम्मान, देशप्रेम व स्वास्थ) पर काम करने की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विध्नविनाशक श्रीगणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब की विभिन्न शाखाओं के लगभग 400 से अधिक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। जिन्होंने माला पहनाकर सुनीता बंसल का स्वागत किया व शुभकामनाएं दीं। हिमाचल प्रदेश (चेल) में चुनाव जीतने के बाद एक जुलाई से वह डिस्ट्रिक गवर्नर का कार्यभार सम्भालेंगी। नई टीम के सदस्यों में भानू अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, प्रीति बंसल, सुमित्रा सुराना, अनीता बंसल, सरोज अग्रवाल, उमा बंसल, अंजली अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल आदि की घोषणा की गई।
संचालन विश्वदीप सिंह पीडीजी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से फर्स्ट लॉयन ऑफ डिस्ट्रिक गवर्नर नवनीत बंसल, अजय बंसल, संजय बंसल, तरुण बंसल, विश्वदीप सिंह, मधु सिंह, आरपी अग्रवाल, केके पालीवाल, अशोक कपूर, संजीव रतन, अमरीष सरीन, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे.