Agra News : Survey for Agra Urban Center on Yamuna Expressway in Agra #Agra
आगरालीक्स …Agra News : यमुना एक्सप्रेस वे के मास्टर प्लान 2031 को स्वीकृति, आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ शहर बसाया जाएगा। पहले राया में अबर्न सेंटर बनेगा, इसके बाद फेज 2 में मथुरा, अलीगढ़, हाथरस और आगरा अधिसूचित क्षेत्र में शहर विकसित किया गया है। एक्सप्रेस-वे के समानांतर कुल छह किमी चौड़ी पट्टी के रूप में यह क्षेत्र विकसित होगा। बाएं तरफ औद्योगिक गतिविधियों के लिए सेक्टर विकसित होंगे। ( Agra News : Survey for Agra Urban Center on Yamuna Expressway in Agra)
यमुना प्राधिकरण के फेज दो के मास्टर प्लान 2031 को शासन ने अपनी स्वीकृति दे दी है। फेज 2 में मथुरा, अलीगढ़, हाथरस और आगरा अधिसूचित क्षेत्र में शहर विकसित किया गया है। पहले चरण में राया अर्बन सेंटर विकसित किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस-वे के दायीं ओर मथुरा बरेली मार्ग तक के अधिसूचित क्षेत्र को मास्टर प्लान में शामिल कर लिया गया है। एक्सप्रेस-वे के बायीं ओर भी तीन किमी तक शहरी क्षेत्र का विस्तार होगा। एक्सप्रेस-वे के समानांतर कुल छह किमी चौड़ी पट्टी के रूप में यह क्षेत्र विकसित होगा। बायीं ओर औद्योगिक गतिविधियों के लिए सेक्टर विकसित होंगे।
आगरा अर्बन सेंटर के लिए सर्वे कर रही एजेंसी
मास्टर प्लान फेज दो में टप्पल अर्बन सेंटर भी शामिल हैं। इसमें मल्टी माडल लाजिस्टिक हब प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव पूर्व में अलीगढ़ जिला प्रशासन को भेजा चुका है। इसके साथ ही आगरा में अर्बन सेंटर का खाका तैयार करने के लिए एजेंसी से सर्वे कराया जा रहा है।